सीतामढ़ी में कनीय अभियंता 1 लाख 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार

0
1778871005056.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / सीतामढ़ी | 15 मई 2026,

पटना / सीतामढ़ी: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को एक और बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए विजय कुमार शर्मा को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ सीतामढ़ी जिले के पुपरी से गिरफ्तार कर लिया है।

नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार निगरानी थाना कांड संख्या 057/26, दिनांक 14 मई 2026 के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त विजय कुमार शर्मा को नगर परिषद कार्यालय, जनकपुर रोड पुपरी परिसर से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

बिल भुगतान और नए कार्य आवंटन के बदले मांगी थी रिश्वत

मामले के परिवादी मुरली मनोहर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नगर परिषद पुपरी में आवंटित दो कार्यों का बिल भुगतान हो चुका था, जिसकी कुल राशि लगभग 1 करोड़ 68 लाख 79 हजार 600 रुपये थी। आरोप है कि संबंधित कार्यों के भुगतान एवं आगे नए कार्य आवंटित कराने के एवज में कनीय अभियंता द्वारा 1.45 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन के बाद गठित हुआ धावादल

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page