गयाजी में आईजी विकास वैभव की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

0
IMG-20260515-WA0024.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 मई 2026,

गयाजी: मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के निर्देश

बैठक के दौरान विकास वैभव ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा विधि-व्यवस्था को सामान्य एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर सक्रिय निगरानी, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

थाना कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर फोकस

आईजी ने बैठक में थाना की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल संज्ञान ले और समयबद्ध कार्रवाई करे, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।

पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

बैठक में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे थाना स्तर पर लोगों से संवाद बढ़ाएं और जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं।

समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत गया जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page