मोदनगंज में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत नवजात एवं बालिकाओं को बेबी किट का वितरण

0
1767694682331.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद  | 05 जनवरी 2026,

जहानाबाद। मोदनगंज परियोजना अंतर्गत प्रखंड सभा कक्ष में आज “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के संरक्षण, पोषण, शिक्षा एवं उनके जन्म को प्रोत्साहित करने के संदेश को समाज में मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान 0–3 माह आयु वर्ग की नवजात कन्याओं तथा 2.5 से 3 वर्ष की पूर्ण टीकाकृत बालिकाओं को बेबी किट का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य बालिकाओं के स्वास्थ्य और विकास को सुदृढ़ बनाने के साथ ही समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मोदनगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (NNM), महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित लाभार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार के इस प्रयास को प्रशंसनीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page