जहानाबाद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत डीटीओ ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

0
1767694605339.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 05 जनवरी 2026,

जहानाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, जहानाबाद द्वारा पूरे जनवरी माह में सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अविनाश कुमार ने जहानाबाद बस स्टैंड में यात्रियों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डीटीओ ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे में वाहन न चलाने तथा ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

परिवहन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 03 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिले में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page