जहानाबाद में अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में 7 सिलेंडर जब्त, दो पर प्राथमिकी

0
1777486126835.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 29 अप्रैल 2026,

जहानाबाद: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ की गई छापेमारी में काको रोड स्थित एस के ट्रेडर्स से 6 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। एलपीजी के अवैध भंडारण के आरोप में संचालक शैलेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, हरिओम मिष्ठान भंडार में अनुदानित घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर 1 सिलेंडर जब्त किया गया। इस मामले में संचालक ओमप्रकाश के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

अन्य सिलेंडरों की जांच जारी

प्रशासन द्वारा चार अन्य सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग और अवैध भंडारण की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। इसका व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का गलत उपयोग न करें और नियमों का पालन करें, ताकि कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page