सीयूएसबी बॉक्स क्रिकेट लीग 2026: स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस बना चैंपियन, फाइनल में शानदार जीत
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 अप्रैल 2026,
गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह खेल परिसर में आयोजित प्रथम वाइस चांसलर बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना था।
फाइनल मुकाबले में शानदार जीत
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) और स्कूल ऑफ एजुकेशन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएलजी ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में स्कूल ऑफ एजुकेशन की टीम 7.5 ओवर में 7 विकेट पर मात्र 17 रन ही बना सकी। इस तरह एसएलजी ने 25 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि स्कूल ऑफ एजुकेशन उपविजेता रही।
कुलपति ने किया सम्मानित
समापन समारोह में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करता है।
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
व्यक्तिगत पुरस्कारों में पिंकी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच, सुयश कुमार विश्वकर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मनीष कुमार को बेस्ट बल्लेबाज और सौरव कश्यप को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। स्कूल ऑफ एजुकेशन के अंकुश ने सर्वाधिक चौके लगाए, जबकि समाजशास्त्र विभाग की वेदिका नंदन को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया।
फैकल्टी वर्ग में डॉ. अतिश कुमार दास को इमर्जिंग फैकल्टी टैलेंट, डॉ. नरेंद्र वीर सिंह को बेस्ट फैकल्टी परफॉर्मर और डॉ. अनुज सिंह को स्पिरिट ऑफ द गेम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में खेल एवं खेलकूद समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार और सचिव डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन का समन्वय आलोक रंजन, आर्य सिंह, अभिषेक रंजन, विष्णुमणि और स्पोर्ट्स टीम के अभिषेक कुमार ने किया।
फाइनल मुकाबले के दौरान प्रो. अशोक कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता, डॉ. चंद्र प्रभा पांडेय, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. तारा कासव और श्री प्रतीश कुमार दास सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
