मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप विजेता अनु कुमारी को किया सम्मानित

0
1770403848903.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 06 फरवरी 2026,

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप–2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि राज्य के एक साधारण परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुश्री अनु कुमारी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अनु कुमारी आज बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने उनके निरंतर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य को ऐसी प्रतिभाओं पर गर्व है, जो बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊँचा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page