औरंगाबाद में शिक्षक-सह-समन्वयक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की टीम ने स्कूल से दबोचा

0
Screenshot_2026_0813_214630.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | औरंगाबाद | 13 अगस्त 2026,

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में एक शिक्षक-सह-समन्वयक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 13 अगस्त 2026 को केशव उच्च विद्यालय, बारूण स्थित खेल-कूद कक्ष से की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशिभूषण लाल, शिक्षक-सह-समन्वयक, केशव उच्च विद्यालय, बारूण के रूप में हुई है। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 12 अगस्त को निगरानी थाना कांड संख्या 097/26 दर्ज किया गया था।

पत्नी के शैक्षणिक दस्तावेज देने के बदले मांगी थी रिश्वत

मामले की शिकायत संतोष कुमार, निवासी मखरा, थाना जम्होर, औरंगाबाद ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पत्नी ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, पटना के अंतर्गत केशव उच्च विद्यालय, बारूण से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। पत्नी का अंक पत्र, एसएलसी और मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बदले शिक्षक-सह-समन्वयक द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

अनुसंधानकर्ता अमन आनंद, पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक रिशिता स्नेह के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए शशिभूषण लाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय में होगी पेशी

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page