सीयूएसबी की शोधार्थी वैष्णवी स्वामी को यंग ज्योग्राफर्स अवार्ड में मिला द्वितीय पुरस्कार, विश्वविद्यालय का बढ़ाया मान

0
IMG-20261111-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 नवम्बर 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भूगोल विभाग की पीएचडी शोधार्थी वैष्णवी स्वामी ने एक बड़ी अकादमिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें डॉ. विद्यासागर यादव इमर्जिंग ज्योग्राफर अवार्ड-2026 में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दरभंगा में आयोजित सम्मेलन में मिला सम्मान

वैष्णवी स्वामी को यह सम्मान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के भूगोल विभाग में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स, बिहार एवं झारखंड के 27वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में उन्होंने अपने शोध कार्य को प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका-ईरान युद्ध के प्रभाव का किया अध्ययन

वैष्णवी ने अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में ‘भारत के विशेष संदर्भ में विश्व आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव’ विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनका शोध अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभावों और भारत के संदर्भ में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर केंद्रित रहा।

कुलपति ने दी बधाई, शोध के प्रति समर्पण की सराहना

इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा और भूगोल विभाग की अध्यक्ष प्रो. किरण कुमारी ने वैष्णवी स्वामी एवं उनके शोध पर्यवेक्षक डॉ. सुनीता सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कुलपति ने वैष्णवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके शोध के प्रति समर्पण और भूगोल के क्षेत्र में अकादमिक योगदान देने के प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैष्णवी को मिला यह सम्मान विश्वविद्यालय के अन्य युवा शोधार्थियों को भी उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करेगा।

युवा शोधार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि वैष्णवी की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page