खिजरसराय में PMAY-U जनजागरूकता प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

0
IMG-20260813-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | खिजरसराय /गयाजी | 13 अगस्त 2026,

खिजरसराय। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रति छात्र-छात्राओं और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को गुरुवार को नगर पंचायत खिजरसराय के सभागार में सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जनजागरूकता अभियान के तहत 22 जुलाई 2026 को नगर पंचायत खिजरसराय के सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 13 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह में नगर पंचायत खिजरसराय के कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय, स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति सुमन, विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इन छात्र-छात्राओं ने हासिल किया स्थान

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

– प्रथम: विकास कुमार — कक्षा 5
– द्वितीय: पवानी कुमारी — कक्षा 5
– तृतीय: रेनू कुमारी — कक्षा 5

निबंध लेखन प्रतियोगिता

– प्रथम: शक्ति कुमार — कक्षा 5
– द्वितीय: संगम राज — कक्षा 4
– तृतीय: पवानी कुमारी — कक्षा 5

चित्रकला प्रतियोगिता

– प्रथम: अंशु कुमारी — कक्षा 3
– प्रथम: आराध्या कुमारी — कक्षा 3
– द्वितीय: पूजा कुमारी — कक्षा 4
– तृतीय: अर्चना कुमारी — कक्षा 5

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक योजनाओं की जानकारी से जोड़ना था। पुरस्कार मिलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह भी देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page