गयाजी के लुटीटार जंगल में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का ड्रोन एक्शन, 10 कट्ठा फसल नष्ट

0
IMG-20261111-WA0002
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 नवम्बर 2026,


गयाजी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गयाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमामगंज थाना क्षेत्र के लुटीटार जंगल में की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। बुधवार, 11 नवंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान करीब 10 कट्ठा भूमि पर लगी अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।

ड्रोन की मदद से जंगल में चिन्हित की गई अवैध खेती

पुलिस के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वन विभाग, एसटीएफ छकरबंधा, छकरबंधा एवं इमामगंज थाना की पुलिस टीम, सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

घने जंगल के अंदर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पता लगाने के लिए ड्रोन की सहायता ली गई। ड्रोन से निगरानी के दौरान खेती वाले स्थानों को चिह्नित किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 10 कट्ठा भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

इस कार्रवाई को जंगल और दुर्गम इलाकों में संचालित अवैध मादक पदार्थों की खेती पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से ऐसे क्षेत्रों की पहचान करना पुलिस के लिए अधिक प्रभावी साबित हो रहा है।हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक खेती करने वालों की पहचान या किसी गिरफ्तारी की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page