पटना में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, नई एनडीए कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका

0
Screenshot_2026_0507_171056.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 07 मई 2026,

पटना: गुरुवार दिनांक 07 मई 2026 को गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बिहार सरकार के 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन खान ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुआ उसके बाद बिहार गीत सुन गया। इस दौरान गांधी मैदान में बना विशाल पंडाल लोगों से खचाखच भरा रहा।

नई कैबिनेट में भाजपा और जेडीयू के बीच संतुलन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। भाजपा कोटे से 15, जेडीयू से 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और रालोमो से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।

इस बार कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को मौका दिया गया। जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री बने। खासकर श्वेता गुप्ता को शामिल कर महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश की गई है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची:

1. श्रवण कुमार (जेडीयू)
2. विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)
3. दिलीप कुमार जायसवाल (भाजपा)
4. निशांत कुमार (जेडीयू)
5. लेशी सिंह (जेडीयू)
6. राम कृपाल यादव (भाजपा)
7. नीतीश मिश्रा (भाजपा)
8. दामोदर रावत (जेडीयू)
9. संजय सिंह ‘टाइगर’ (भाजपा)
10. अशोक चौधरी (जेडीयू)
11. भगवान सिंह कुशवाहा (जेडीयू)
12. अरुण शंकर प्रसाद (भाजपा)
13. मदन सहनी (जेडीयू)
14. संतोष कुमार सुमन (हम)
15. रमा निषाद (भाजपा)
16. रत्नेश सादा (जेडीयू)
17. कुमार शैलेन्द्र (भाजपा)
18. शीला कुमारी (जेडीयू)
19. केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा)
20. लखेन्द्र कुमार रौशन (भाजपा)
21. सुनील कुमार (जेडीयू)
22. श्रेयसी सिंह (भाजपा)
23. जमा खान (जेडीयू)
24. नन्दकिशोर राम (भाजपा)
25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (जेडीयू)
26. प्रमोद कुमार (भाजपा)
27. श्वेता गुप्ता (जेडीयू)
28. मिथिलेश तिवारी (भाजपा)
29. रामचंद्र प्रसाद (भाजपा)
30. संजय कुमार सिंह (लोजपा-रामविलास)
31. संजय कुमार (लोजपा-रामविलास)
32. दीपक प्रकाश (रालोमो)

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कैबिनेट विस्तार आगामी चुनावी रणनीति, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page