सीयूएसबी में रेगुलेटरी अफेयर्स पर वेबिनार, छात्रों को करियर अवसरों की जानकारी

0
IMG-20260507-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्वास्थ्य विज्ञान संकाय अंतर्गत फार्मेसी विभाग द्वारा फार्माकॉन क्लब के सहयोग से ‘नेविगेटिंग रेगुलेटरी अफेयर्स: ट्रेंड्स, प्रैक्टिसेज एंड इंडस्ट्री इनसाइट्स’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रो. डी. श्रीधर ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने औषधि नियामक मामलों के वर्तमान परिदृश्य, उद्योग में उभरते ट्रेंड और करियर अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विशेषज्ञों ने दवा विकास, अनुमोदन प्रक्रिया और इंडस्ट्री अनुपालन में रेगुलेटरी रणनीतियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी कौशलों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुब्रत कुमार भट्टमिश्र ने की, जबकि फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक डेव ने आयोजन का संयोजन किया। वेबिनार में 100 से अधिक विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page