बेगूसराय में निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई, माप-तौल विभाग का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
1779715629570.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना / बेगूसराय|25 मई 2026

पटना / बेगूसराय: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय में माप-तौल विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्कर कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है।

कार्यालय कक्ष से रंगेहाथ गिरफ्तारी

निगरानी ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 25 मई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-062/26 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय स्थित उसके कार्यालय कक्ष से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

दुकान के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए मांगे गए थे पैसे

शिकायतकर्ता उमेश साह, निवासी हेमरा, थाना मुफस्सिल, जिला बेगूसराय ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि दुकान के लाइसेंस का माप-तौल विभाग से नवीनीकरण कराने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

सत्यापन के बाद गठित हुआ धावादल

निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। 

पूछताछ के बाद न्यायालय में किया जाएगा पेश

धावादल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page