खिजरसराय में मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत लाभुकों को मिला सहायता राशि का चेक

0
IMG-20260525-WA0002.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 मई 2026,

गयाजी: जिले के खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत लाभुकों के बीच आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन ने पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की।

आरती देवी और ननकी देवी को मिला लाभ

इस अवसर पर सरवहदा ग्राम निवासी आरती देवी को योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। बताया गया कि प्रदीप प्रसाद की पुत्री कृति रानी की मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

वहीं उचौली हाजीचक ग्राम निवासी स्वर्गीय लखनदर मांझी की पत्नी ननकी देवी को भी मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना का उद्देश्य संकट की स्थिति में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें कुछ राहत मिल सके। प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुमारी सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खिजरसराय

लाभार्थियों ने जताया आभार

चेक प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page