गयाजी में जमीन कारोबारी की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव, दो दिनों से लापता था कारोबारी

0
Screenshot_2026_0528_105941.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 मई 2026,

गयाजी: गयाजी शहर में जमीन कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो दिनों से लापता था और परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।

पथरौरा हाईवे के पास मिला शव

सोमवार को मगध मेडिकल थाना पुलिस ने पथरौरा हाईवे के समीप से मोहम्मद इश्तियाक का शव बरामद किया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

गला दबाकर हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले मोहम्मद इश्तियाक की हत्या की और बाद में शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। मृतक के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद उसकी हत्या की गई है।

लेन-देन विवाद को लेकर हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इश्तियाक का कई लोगों के साथ पैसों का लेन-देन था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के समीप आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका है और ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव को हाईवे किनारे फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page