दून वैली कान्वेंट स्कूल, मानपुर में सरस्वती पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

0
IMG-20260125-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 जनवरी 2026,

गयाजी; माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर दून वैली कान्वेंट स्कूल, जनकपुर, मानपुर, गयाजी द्वारा सरस्वती पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र–छात्राओं के साथ कराटे क्लब, मानपुर के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्रों ने नृत्य, गीत, नाट्य एवं कराटे प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों में मनोरंजन के साथ-साथ समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को भी रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों को संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों सहित सभा में उपस्थित सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और जमकर सराहना की।

मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन भी श्रद्धा, आशा और विश्वास के भाव के साथ किया गया। “साल भर में आती है, विद्या देकर जाती है” के गूंजते स्वर के बीच बच्चों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी और प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह निदेशक सुधा भारद्वाज, कराटे कोच विरज कुमार, सोशल मोटिवेटर शशि कुमार, प्रशिक्षक दीपक कुमार, शिक्षक वीरेंद्र कुमार, खुशी कुमारी सहित विद्यालय के सक्रिय छात्र–छात्राओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने कड़ी मेहनत और लगन से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page