वन्दे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गयाजी द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
IMG-20260125-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 जनवरी 2026,

गयाजी; वन्दे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गयाजी (बिहार) के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्दे मातरम् केवल शब्दों का उद्घोष नहीं है, बल्कि यह भारत माता की आत्मा का आह्वान, बलिदान की परंपरा और कर्तव्य के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। यही वह मंत्र है जिसने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को अमर बनाया और आज यही चेतना देश की सीमाओं पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के प्रत्येक जवान की शिराओं में राष्ट्रभक्ति बनकर प्रवाहित हो रही है।”

उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि SSB केवल एक सुरक्षा बल नहीं, बल्कि राष्ट्र की ढाल, सीमाओं का प्रहरी और लोकतंत्र का सजग रक्षक है। दुर्गम सीमाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं विश्वास स्थापित करने में SSB ने सदैव अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

“राष्ट्र सर्वोपरि” के मंत्र को आत्मसात कर SSB के जवान हर परिस्थिति में मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से वीर जवानों की अदम्य देशभक्ति, समृद्ध भारतीय संस्कृति और अखंड राष्ट्रीय एकता को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर राजेन्द्र भारद्वाज, कमांडेंट, अंजय रजक, द्वितीय कमान अधिकारी, अवनीश यादव, उप कमांडेंट (क्षेत्रक मुख्यालय, वि.प्र.), आशीष कुमार, उप कमांडेंट, डॉ. कनन हरिदश, उप कमांडेंट (चिकित्सा) सहित 29 वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव के भाव से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page