राजगीर थाने के एसआई देवकांत कुमार 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0427_195256.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / नालंदा | 27 अप्रैल 2026,

पटना / नालंदा: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगीर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) देवकांत कुमार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 को राजगीर-गिरियक रोड स्थित होटल कौशलेन्द्र पैलेस के पास की गई।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, नालंदा निवासी रवि शंकर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एसआई द्वारा राजगीर थाना कांड संख्या 220/26 में केस डायरी एवं आर्म्स रिपोर्ट न्यायालय में भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

सत्यापन में आरोप सही पाए गए

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 047/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी

गठित टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page