रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आदापुर थाना का मुंशी, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई

0
1775910742606.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / मोतिहारी | 11 अप्रैल 2026,

पटना/मोतिहारी: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की मुख्यालय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल 2026 को रिश्वतखोरी के एक मामले में आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आदापुर थाना (पूर्वी चम्पारण) के निजी मुंशी इंतकाब आलम को 14,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना कांड संख्या-042/26 के तहत यह कार्रवाई की गई। परिवादी मो. आफताब अंसारी, निवासी ग्राम बखरी, थाना आदापुर, जिला पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा हथियार लाइसेंस के आवेदन के सत्यापन के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर ब्यूरो ने पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को जमुनापुर चौक, थाना आदापुर क्षेत्र से 14,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत उसे माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page