रिश्वत लेते वीडियो वायरल: रतनी फरीदपुर के राजस्व कर्मचारी अमरेन्द्र कुमार निलंबित

0
1772387560417.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 01 मार्च 2026,

जहानाबाद; जिले में रिश्वत लेने का वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अंचल रतनी फरीदपुर के राजस्व कर्मचारी-सह-प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार को राजस्व संबंधित कार्य के लिए कथित रूप से रिश्वत लेते देखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने तत्काल जांच का निर्देश दिया था।

अनुमंडल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर 28 फरवरी 2025 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच रिपोर्ट में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हुई तथा कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने के साक्ष्य प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

सरकारी नियमावली के तहत तत्काल निलंबन

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए रतनी फरीदपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी-सह-प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9 के अंतर्गत की गई।

आगे की विभागीय कार्रवाई के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध आरोप प्रपत्र (विहित प्रपत्र-क) तैयार कर साक्ष्य सहित प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद के माध्यम से शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page