जहानाबाद में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को दी गई सुरक्षा और समानता की सीख

0
IMG-20251217-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 17 दिसंबर 2025,

जहानाबाद; डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट हब एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में बुधवार को घोसी के उच्च विद्यालय में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घोसी ने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा समाज की एक गंभीर समस्या है, जिसके उन्मूलन के लिए बचपन से ही जागरूकता जरूरी है। उन्होंने समानता, सम्मान और सुरक्षित वातावरण को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर छात्रों को जेंडर आधारित हिंसा के विभिन्न रूपों, बाल विवाह की रोकथाम, समान व्यवहार, गुड टच–बैड टच की समझ तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 112 एवं 1098 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया और सभी प्रतिभागियों को जेंडर समानता को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।

जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार ने लैंगिक हिंसा से बचाव, कानूनी प्रावधानों और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका स्नेह लता एवं वीना कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में जेंडर समानता, संवेदनशीलता और हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page