जमुई में स्वास्थ्य केंद्र का लिपिक 37 हजार रिश्वत लेते चढ़ा निगरानी के हत्थे

0
Screenshot_2026_0509_001305.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / जमुई | 08 मई 2026,

पटना / जमुई: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो के लिपिक रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 053/26 के तहत 8 मई 2026 को की गई। आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से उस समय पकड़ा गया, जब वह वेतन भुगतान विपत्र भेजने के एवज में रिश्वत की रकम ले रहा था।

मामले की शिकायत मुंगेर जिले की रहने वाली राजनंदनी ने निगरानी ब्यूरो, पटना में दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जून 2025 में योगदान देने के बावजूद अब तक उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ था और संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के लिए आरोपी द्वारा एक महीने का पूरा वेतन रिश्वत के रूप में मांगा जा रहा था।

शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तलाशी के दौरान आरोपी के कार्यालय की अलमारी से 35 हजार रुपये अतिरिक्त नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को विशेष निगरानी न्यायालय, भागलपुर में पेश किया जाएगा।

ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह 53वीं प्राथमिकी और 48वां ट्रैप केस है। अब तक 46 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 17.88 लाख रुपये से अधिक रिश्वत राशि बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page