जिला पदाधिकारी ने किया जहानाबाद बस स्टैंड और रैन बसेरा का निरीक्षण, कई निर्देश जारी

0
IMG-20251220-WA0012.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 19 दिसंबर 2025,

जहानाबाद; जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने आज जहानाबाद बस स्टैंड परिसर एवं वहां अवस्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी और रैन बसेरा के संचालक मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले रैन बसेरा का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। 50 बेड क्षमता वाले इस आश्रय स्थल में पर्याप्त बेड, कंबल एवं पेयजल के लिए कार्यरत आरओ मशीन उपलब्ध थी। हालांकि, रैन बसेरा का उपयोग करने वाले लोगों की कम संख्या पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने संचालित एजेंसी अर्बन लेवल फेडरेशन, उजाला को निर्देश दिया कि—

🔹रैन बसेरा की जानकारी एवं उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
🔹रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स-बैनर लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसके बाद डीएम ने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए—

🔹बस स्टैंड में साफ-सफाई में सुधार करने का निर्देश नगर परिषद को दिया गया।
🔹परिसर में अनाधिकृत रूप से चल रहे गैरेज एवं अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए।
🔹बस स्टैंड में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी निर्देश जारी किए गए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि बस स्टैंड शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, ऐसे में यहां की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page