मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड गयाजी की पाँचवी वार्षिक आमसभा सम्पन्न

0
IMG-20251220-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 दिसंबर 2025,

गयाजी। मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पाँचवी वार्षिक आमसभा शनिवार को हरिदास सेमिनरी के प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। आमसभा में संघ से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण बिहार के सहकारी संघों का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके लिए दुग्ध की कीमत बढ़ाने तथा किसानों को पर्याप्त सब्सिडी देने की जरूरत है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

इस दौरान संघ के विकास, उत्पादकों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीकी अपनाने तथा विपणन व्यवस्था सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में जयनेन्द्र कुमार, अमित कुमार सुमन, पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, कमलेश शर्मा, प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार, सरफ़राज़ अहमद, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page