बुनियादगंज थाना का नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

0
IMG-20261102-WA0009
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 नवम्बर 2026,

गयाजी। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में सोमवार, 02 नवंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार के द्वारा बुनियादगंज थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, पुलिस कार्यप्रणाली एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थाना में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक पहलुओं पर जानकारी ली गई।

वहीं, थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन की ओर से थाना स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page