संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का शिलान्यास, हुलासगंज में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

0
IMG-20250923-WA0026.jpg
Share with

जहानाबाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो सौगातें


जहानाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान जहानाबाद जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं।

मुख्यमंत्री ने अपने कर-कमलों से जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का शिलान्यास किया, जिसकी स्वीकृत राशि 10.94 करोड़ रुपये है। यह भवन अधिकारियों-कर्मियों के प्रशिक्षण, योजनाओं के प्रभावी संचालन और संसाधनों के केंद्रीकरण में अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं, हुलासगंज प्रखंड में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। लगभग 1.11 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन से ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और दुग्ध उत्पादन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
डीएम ने कहा कि नए संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। वहीं हुलासगंज में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा।


मुख्यमंत्री ने अपने कर-कमलों से जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का शिलान्यास किया, जिसकी स्वीकृत राशि 10.94 करोड़ रुपये है। यह भवन अधिकारियों-कर्मियों के प्रशिक्षण, योजनाओं के प्रभावी संचालन और संसाधनों के केंद्रीकरण में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page