गयाजी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

0
Screenshot_2025_1220_211821.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 दिसंबर 2025,

गयाजी; मानपुर में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ हथियारबंद लोग हाथ में असलहा लेकर गोली चलाते और मारपीट करते नजर आ रहे है। गयाजी पुलिस के अनुसार यह घटना 15 दिसंबर की है, लेकिन अब जाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास हुई, जहां जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया जिसमें एक पक्ष की ओर से गोली चलाई गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल लोगों की पहचान राजू अहमद उर्फ परवेज आलम, शिवम सिंह और संतोष सहनी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को जेपीएन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एएनएमएमसीएच रेफर किया गया। डॉक्टरों ने शिवम सिंह और संतोष सहनी के शरीर से गोली निकालकर उनकी जान बचाई।

वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि दिनदहाड़े खुलेआम गोलीबारी की गई, जहां आरोपी बिना किसी डर के हथियार लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चौथे आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और यही इस हिंसक झड़प की मुख्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page