गयाजी के मुफ्फसिल थाना में जनता दरबार का सफल आयोजन

0
IMG-20251220-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 दिसंबर 2025,

गयाजी; शनिवार दिनांक 20 दिसंबर 2025 को मुफ्फसिल थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुनना, पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करना और समस्याओं का त्वरित व विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करना था।

50 से अधिक मामलों में की सुनवाई

इस अवसर पर जिले के एसएसपी स्वयं जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल मिलाकर 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें दर्जनों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा भी किया गया।

सबसे अधिक रहे जमीन जायदाद से जुड़े मामले

सबसे अधिक शिकायतें जमीन-जायदाद और संपत्ति संबंधी थीं। ज़मीन से जुड़े मामलों को त्वरित निपटारे के लिए मानपुर अंचलाधिकारी को सौंपा गया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आगे भी आयोजित होंगे ऐसे कार्यक्रम

जिला प्रशासन और पुलिस ने इस तरह के जनता संवाद कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्यक्रम में वजीरगंज एसडीपीओ, मानपुर अंचलाधिकारी, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page