शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के 7 रक्तदान शिविरों में 262 यूनिट रक्तदान
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 सितंबर 2026
गयाजी: शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से गयाजी जिले में अलग-अलग सात स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 262 यूनिट रक्तदान किया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि एकत्रित रक्त का उपयोग गयाजी जिले के जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सके।
टावर चौक से शुरू हुआ रक्तदान अभियान
संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कु. वर्मा ने बताया कि पहला रक्तदान शिविर गयाजी के टावर चौक स्थित प्रमोद लड्डू भंडार में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, मुख्य संरक्षक प्रमोद भदानी, समाजसेवी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, इकबाल हुसैन, मुन्ना जी, अनन्तधीश अमन और सुरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
शेरघाटी और परैया में भी जुटे रक्तदाता
दूसरा रक्तदान शिविर शेरघाटी में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन शेरघाटी के एसडीएम जतिन कुमार एवं शेरघाटी विधायक प्रतिनिधि ने किया। वहीं तीसरा शिविर परैया में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, बीडीओ, थानाध्यक्ष एवं मुखिया ने संयुक्त रूप से किया।
वजीरगंज में बीडीओ ने भी किया रक्तदान
चौथा रक्तदान शिविर वजीरगंज में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ प्रभाकर कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा मुखिया सह मुखिया जिला संघ अध्यक्ष डब्लू यादव ने किया। इस दौरान वजीरगंज बीडीओ प्रभाकर कुमार ने स्वयं भी रक्तदान किया।
कोंच, डेल्हा और बोधगया में भी आयोजित हुए शिविर
पांचवां रक्तदान शिविर कोंच प्रखंड में लगाया गया, जिसका उद्घाटन टेकारी विधायक अजय दांगी और जिला पैक्स अध्यक्ष रिया कुमारी ने किया। छठा शिविर डेल्हा में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन डेल्हा थानाध्यक्ष एवं क्षेत्र के शिक्षकगण ने संयुक्त रूप से किया। सातवां रक्तदान शिविर बोधगया में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मांझी ने किया।
रक्तदान करने वालों में ये लोग रहे शामिल
रक्तदान करने वालों में पूर्व पार्षद भोला मियां (इबरार अहमद), अर्पणा गोलडी, डॉ. हारुन रशीद, इकबाल हुसैन, रवि सर, अभिनाश सर, आशीष दूबे, आकाश चंद्रवंशी, सूरज सिंह, नवीन शर्मा, कृष्णा साहू, अशर रवान, चुनचुन शर्मा, मनीष चन्द्रवंशी, डब्लू यादव, विशाल दास, रीतीक रौशन, पंकज कुमार गुप्ता, दीपू भदानी, विवेकानन्द, दीपांशु, गोरेलाल, शुभम मिश्रा, अंजनी गौतम, राज रंजन, संतोष कुमार जयंत, गणेश वर्मा, विजय कुमार कान्धबे, अभिषेक भोलू, सागर कुमार, समीर रंजन, देवकान्त, अमृत कुमार, राकेश सिन्हा, शुभम आनन्द, सूबेदार शर्मा, हर्षित, जीतेश दांगी, सुधीर सिंह, सोनू कुमार, अमन शर्मा, वर्मा, कुन्दन सर, धीरेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संगठन की ओर से बताया गया कि रक्तदान अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
