मगध आईजी विकास वैभव ने अरवल पुलिस के साथ की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और आगामी पर्वों की सुरक्षा पर दिए निर्देश

0
IMG-20260928-WA0018.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | अरवल | 28 सितंबर 2026

अरवल: सोमवार को मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने अरवल जिला पुलिस के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की प्रगति, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंट, इश्तेहार और कुर्की के मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई।

लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की से संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता तथा आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का निर्देश

आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, प्रभावी गश्ती और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आमजन के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा, कानून का प्रभावी अनुपालन और पुलिस पर आमजन का विश्वास पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में अरवल की पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, हेडक्वार्टर डीएसपी हरिश सिन्हा, साइबर डीएसपी मोहम्मद मुशीर आलम, यातायात डीएसपी राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी समेत जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page