पीडीएस दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 8 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति

0
1785604267091.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 अगस्त 2026,

गयाजी: जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय, गयाजी ने प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि शेरघाटी, टिकारी एवं नीमचक बथानी अनुमंडलों से प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत सूची जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद 25 जुलाई 2026 को इसका प्रकाशन किया गया।

शेरघाटी में सबसे अधिक आवेदन

प्रकाशित सूची के अनुसार शेरघाटी अनुमंडल में 46 रिक्तियों के लिए 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं टिकारी अनुमंडल में 6 रिक्तियों के लिए 26 आवेदन तथा नीमचक बथानी अनुमंडल में 12 रिक्तियों के लिए 86 आवेदन मिले हैं। इस प्रकार तीनों अनुमंडलों में कुल 64 रिक्तियों के विरुद्ध 520 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

एनआईसी वेबसाइट और कार्यालयों में उपलब्ध है सूची

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि औपबंधिक मेधा सूची जिला आपूर्ति कार्यालय, संबंधित अनुमंडल कार्यालयों के सूचना पट्ट तथा गयाजी एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी स्थिति का अवलोकन कर सकें।

8 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावा या आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी अथवा अन्य व्यक्ति को प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 8 अगस्त 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक जिला आपूर्ति कार्यालय, गयाजी में लिखित रूप से अपना आवेदन जमा कर सकता है।

समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page