अतरी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि; केवटी के ‘पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले’ रामचंद्र यादव सम्मानित

0
Screenshot_2026_1031_224731
Share with

आर्यावर्त वाणी | अतरी/गयाजी | 31 अक्टूबर 2026,

अतरी (गयाजी)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अतरी थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में लगाई गई एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले रामचंद्र यादव हुए सम्मानित

कार्यक्रम के पश्चात अतरी क्षेत्र के केवटी निवासी रामचंद्र यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने केवटी पहाड़ को काटकर रास्ता बनाने का कार्य किया था। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने उन्हें शॉल एवं फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। उनके इस कार्य को स्थानीय स्तर पर साहस, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के उदाहरण के रूप में देखा जाता है।

जनप्रतिनिधि और पत्रकार भी रहे मौजूद

इस अवसर पर शहजादपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह, अतरी मुखिया पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page