राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, गयाजी में मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

0
IMG-20260423-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अप्रैल 2026,

गयाजी: 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर गयाजी व्यवहार न्यायालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया प्रदीप कुमार मलिक ने की।

मामलों के निष्पादन पर जोर

बैठक में अध्यक्ष ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित मामलों में शीघ्र नोटिस जारी कर अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित कोर्ट के मामलों में चौकीदार एवं पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) के माध्यम से नोटिस की तामील कराई जाए।

सुलहनीय मामलों का मिलेगा समाधान

प्रधान न्यायाधीश ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित सुलहनीय आपराधिक मामलों का निपटारा कराएं।

किन मामलों का होगा निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने जानकारी दी कि लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, ट्रैफिक चालान, बिजली से जुड़े विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page