सिटी एसपी ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कांड निष्पादन पर जोर
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अप्रैल 2026,
गयाजी; बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के द्वारा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति और समग्र पुलिस कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें और आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। साथ ही विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, शिकायतों के त्वरित समाधान और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
