खिजरसराय के स्कूलों में SDM का औचक निरीक्षण, एक शिक्षक अनुपस्थित, रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी

0
IMG-20260422-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सरबहदा स्थित विद्यालयों का अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) नीमचक बथानी द्वारा 22 अप्रैल 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय, सरबहदा में शिक्षण व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव में कई अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक की उपस्थिति अनियमित पाई गई, जबकि कुछ शिक्षकों द्वारा पाठ टीका पंजी को अद्यतन नहीं रखा गया था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरबहदा का निरीक्षण अपेक्षाकृत संतोषजनक रहा। यहां शिक्षण व्यवस्था और अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने संतोष जताया।

SDO ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page