9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों का होगा निपटारा, जागरूकता अभियान शुरू

0
IMG-20260506-WA0025.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 मई 2026,

गयाजी: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय गयाजी से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष शशांक शुभंकर तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। यह पहल पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि 90 दिनों से अधिक पुराने और नए चालानों को अलग-अलग वर्गीकृत कर त्वरित निष्पादन किया जाएगा। साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाकर प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक अदालत में आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, टोकन सिस्टम, अलग काउंटर और डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पैरा लीगल वॉलंटियर्स और अधिवक्ताओं की सहायता भी उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित ट्रैफिक चालान मामलों का शीघ्र और आसान समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page