हर घर तिरंगा अभियान के तहत गयाजी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

0
IMG-20260812-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अगस्त 2026,

गयाजी: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को गयाजी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर गांधी मंडप तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया। कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगे के साथ उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

तिरंगा यात्रा में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

‘कॉफी विद डीएम’ कार्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न संस्थानों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी यात्रा में सक्रिय सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश

तिरंगा यात्रा के दौरान मानव श्रृंखला का निर्माण कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नागरिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें।

गांधी मंडप पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

तिरंगा यात्रा के गांधी मंडप पहुंचने के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page