सीयूएसबी में ‘कृषि श्रमयोगी समरसता सहभोज’ आयोजित, श्रमिकों के सम्मान का संदेश

0
IMG-20260506-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में शारदीय फसलोत्पादन के अवसर पर कृषि एवं विकास संकाय द्वारा ‘कृषि श्रमयोगी समरसता सहभोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि कार्य में लगे श्रमिकों के प्रति सम्मान और समाज में समरसता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए श्रम का सम्मान आवश्यक है और युवाओं को श्रम से जुड़ना चाहिए। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में श्रमयोगियों को गमछा और साड़ी देकर सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों, कर्मियों और श्रमिकों ने एक साथ सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page