गयाजी: पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
IMG-20250903-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना /गयाजी | 03 सितम्बर 2025,


गयाजी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी पहुंचकर विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने फल्गु नदी के किनारे जाकर पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, स्वच्छता, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए आते हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए।

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला महासंगम इस वर्ष 6 से 21 सितम्बर तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों और वेदियों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घाटों और तालाबों की नियमित सफाई हो, पानी की गुणवत्ता बनी रहे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि गयाजी एक ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है, यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छे अनुभव लेकर लौटें, यही सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में पंडा समाज ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि गयाजी तक गंगाजल पहुंचाकर उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया है।

समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजस्व मंत्री संजय सरावगी, अन्य मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page