गयाजी में मुख्यमंत्री ने 899.46 करोड़ की 10 योजनाओं का किया शिलान्यास, पेंशनधारियों व जीविका दीदियों से की बातचीत

0
WhatsApp Image 2025-09-03 at 5.30.06 PM
Share with


गयाजी, 03 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी के चाकंद उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 899.46 करोड़ रुपये लागत की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में बांध, फ्लाईओवर, सड़क, आवासीय विद्यालय, पार्क विकास से लेकर डिग्री कॉलेज की स्थापना तक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें प्रमुख हैं—

349.22 करोड़ रुपये की लागत से मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर का निर्माण।

90.16 करोड़ रुपये की लागत से गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण।

104.72 करोड़ रुपये की लागत से गया-परैया-गुरारू-औरंगाबाद-रफीगंज सड़क चौड़ीकरण।

77.60 करोड़ रुपये की बतसपुर वियर योजना।

3.61 करोड़ रुपये से बारा बांध का जीर्णोद्धार।

119.74 करोड़ रुपये की लागत से इमामगंज-कोठी-सलेया सड़क का चौड़ीकरण (झारखंड सीमा तक)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

58.45 करोड़ रुपये की लागत से बेलथू में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण।

41.60 करोड़ रुपये से कंडी नवादा और सिलौंजा पार्क का विकास।

39.82 करोड़ रुपये से बेला-पनारी रोड व लिंक पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण।

14.52 करोड़ रुपये से इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना।

मुख्यमंत्री ने बेला-पनारी रोड के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया और शिलापट्ट का अनावरण किया।

लाभुकों से सीधा संवाद

चाकंद उच्च विद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों और अन्य हितग्राहियों से बातचीत की। लाभुकों ने वृद्धजन, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। जीविका दीदियों ने भी उनके लिए चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सभी आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ रहें तथा बिहार के विकास में भागीदार बनें।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक मनोरमा देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page