महिला सशक्तिकरण को लेकर फतेहपुर में विशेष जागरूकता अभियान

0
IMG-20250902-WA0033.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी|गयाजी | 2 सितम्बर 2025,


महिला एवं बाल विकास निगम गयाजी के अंतर्गत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के तत्वावधान में प्रखंड फतेहपुर के किसान सभागार में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अभियान के दौरान जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद, जिला प्रतिनिधि (पिरामल फाउंडेशन) नीरज कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) रोहित कुमार, तथा चंद्रमणि संगीता सहित कई विशेषज्ञों ने महिलाओं के सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और बाल हिंसा के खिलाफ जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। सुशांत आनंद ने महिलाओं पर केंद्रित सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी, वहीं नीरज कुमार ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं—जैसे अनीमिया मुक्त भारत, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपील की कि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने गांव की आशा, सेविका या जीविका दीदी से संपर्क करें।

चंद्रमणि संगीता ने घरेलू एवं लैंगिक हिंसा के खिलाफ जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा होने पर महिलाएं सीधे 181 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।

इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक जयकुमार पालित, एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो बंदना प्रभात, गांधी फेलो उदित कुर्मी, मजहर रज़ा, महिला प्रवेक्षिका सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जागरूकता अभियान में शामिल महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page