जहानाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नई डीएम की हुई नियुक्ति

0
Screenshot_2026_0619_132029.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 18 जून 2026,

जहानाबाद: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 18 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार जहानाबाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

श्रीमती छिरिङ वाई. भूटिया (भा.प्र.से., 2013 बैच) स्वास्थ्य विभाग, बिहार में विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित कर समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-14 के तहत जिला दण्डाधिकारी, जहानाबाद का दायित्व भी सौंपा गया है।

वहीं, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय (भा.प्र.से., 2016 बैच), जो अब तक जहानाबाद की समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी थीं, उन्हें स्थानांतरित कर भागलपुर की नई जिला पदाधिकारी एवं जिला दण्डाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा, डॉ. प्रीति (भा.प्र.से., 2019 बैच), जो जहानाबाद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें स्थानांतरित कर निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस), बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने डॉ. प्रीति को अगले आदेश तक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को जहानाबाद और भागलपुर सहित कई जिलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page