पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए NGO और समाजसेवियों से मांगा सहयोग

0
Screenshot_2026_0920_232128.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 सितंबर 2026

गयाजी: पितृपक्ष मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने NGO और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में मेला क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए जाने वाले सेवा स्टॉल और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा हुई।

सेवा स्टॉल और सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा

बैठक में अपर समाहर्ता परितोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी अंकुर कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने NGO और समाजसेवियों से उनके प्रस्तावित सेवा स्टॉलों के बारे में जानकारी ली। स्टॉल कहां लगाए जाएंगे, वहां किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और इनके संचालन की व्यवस्था क्या होगी, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।

स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य सहायता तक में सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने NGO और समाजसेवियों से मेला के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अपील की। स्वच्छता, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सहायता, खोया-पाया केंद्र, सहायता केंद्र और श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन जैसी सेवाओं में सहयोग देने पर विशेष जोर दिया गया।

मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न संस्थाओं से सेवा कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की बात कही। इसके लिए संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता

प्रशासन की ओर से कहा गया कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता में है। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

बैठक में शामिल NGO और समाजसेवियों से मेला अवधि के दौरान सेवा भाव के साथ सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page