शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व उप प्रमुख का सत्याग्रह, जांच के लिए पहुंचे CO-BDO

0
View-recent-photos.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 अगस्त 2026,

अतरी। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से जुड़ी विकास योजनाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व उप प्रमुख राजीव कुमार गुरुवार को समर्थकों और शिकायतकर्ताओं के साथ सत्याग्रह पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पूर्व उप प्रमुख के अनुसार, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर 16 बिंदुओं पर लिखित शिकायत की गई थी। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और न ही मामलों की जांच कराई गई।

सत्याग्रह के बाद हरकत में आया प्रशासन

राजीव कुमार ने कहा कि शिकायतों के निष्पादन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। गुरुवार को सत्याग्रह शुरू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई।

इसके बाद अंचल अधिकारी केशव किशोर और बीडीओ पूजा गहलोत सरबहदा पहुंचे और शिकायतों से जुड़े मामलों की स्थलीय जांच की।

विधायक के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ सत्याग्रह

सत्याग्रह स्थल पर अतरी विधायक रोमित कुमार भी पहुंचे। उन्होंने पूर्व उप प्रमुख और अन्य शिकायतकर्ताओं से बातचीत की तथा शिकायतों के निष्पादन का आश्वासन दिया।

इसके बाद राजीव कुमार ने सत्याग्रह स्थगित कर दिया। वहीं, अंचल अधिकारी और बीडीओ ने शिकायतों के निपटारे के लिए दो माह का समय लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हालांकि, शिकायतों में लगाए गए अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कई लोग रहे मौजूद

सत्याग्रह में अधिवक्ता वारिस, खुशबू कुमारी, विनोद मिश्रा, सूचित पांडेय, नागेंद्र पांडेय, गोपाल ठठेरा और अजय तिवारी समेत सर्बाहदा और नादरा के कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page