हर घर तिरंगा रैली में NCC कैडेटों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, गया कॉलेज के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0
IMG-20260812-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अगस्त 2026,

गयाजी: जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ तिरंगा रैली में 6 बिहार बटालियन एनसीसी, गया कॉलेज के कैडेटों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कैडेटों की सक्रिय भागीदारी से रैली में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कैडेटों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने भी किया जागरूक

गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से आम लोगों को भी अभियान के प्रति जागरूक करने और राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ संजय तिवारी ने कैडेटों का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रैली के दौरान कैडेटों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए कैडेटों के उत्साह ने रैली के माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page