क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में गयाजी के खुशबु, अंकित और रिया ने हासिल किया पहला, दूसरा और तीसरा स्थान

0
IMG-20260812-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 अगस्त 2026,

गयाजी: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से विद्यार्थियों में शब्द-ज्ञान, भाषा, तार्किक सोच, समग्रता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गयाजी के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

जिला स्तर पर प्रथम स्थान +2 उपेन्द्र नाथ वर्मा उच्च विद्यालय, सिमारू, गुरुआ की छात्रा खुशबु कुमारी, पिता पिन्टु कुमार ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान शहीद उच्च विद्यालय, गयाजी के छात्र अंकित कुमार, पिता चंदन शर्मा ने हासिल किया। तृतीय स्थान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कोरमा की छात्रा रिया कुमारी, पिता चंदन शर्मा ने प्राप्त किया।

डीएम ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्राप्त बैग एवं प्रशस्ति पत्र विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।

इसके साथ ही जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 8,000 रुपये, 6,000 रुपये एवं 4,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page