NEET-UG आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की प्रक्रिया होगी शुरू

0
image_search_1785176262599.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 27 जुलाई 2026,

बिहार सरकार के गृह विभाग ने NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए प्रदर्शनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि 26 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक राज्यभर में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के विरुद्ध कोई दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दर्ज सभी FIR, आपराधिक शिकायतों तथा कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। यह निर्णय उन मामलों पर लागू होगा जो केवल उक्त आंदोलन में भाग लेने के कारण दर्ज किए गए थे।

सरकार ने यह भी कहा है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को तत्काल रिहा किया जाएगा।

इसके साथ ही गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दर्ज इन मामलों में भविष्य में भी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

26 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल लोगों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं।

दर्ज FIR, आपराधिक शिकायतें और शो-कॉज नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा।

भविष्य में भी इन मामलों में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page