गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गया, दारोगा के दोनों बेटा को मारी गोली

0
Screenshot_2026_1020_125449
Share with

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी से बड़ी घटना सामने आई है जहां दोनों सगे भाइयों को अपराधियों ने गोली मारी है। दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया। छोटे भाई की मौत हो गई वही दूसरे भाई को पटना रेफर कर दिया गया है। त्यौहार के समय हुई घटना से आसपास दहशत का माहौल बना हुआ है।


छोटे बेटे रानू सिंह की मौत, बड़े बेटा को पटना रेफर किया गया।


दुर्गा पूजा के दौरान गया जिले के मानपुर में गोलीबारी की घटना से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निकट बदमाशों ने दारोगा पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी। इस घटना में छोटे बेटे 30 वर्षीय रानू सिंह की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे 32 वर्षीय मोनू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मोनू को बेहतर इलाज के पटना रेफर किया गया है।

नवमी रात्रि को अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोलीबारी की घटना नवमी की आधी रात की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां छोटे भाई रानू सिंह की मौत हो गई। वहीं, बड़े भाई मोनू सिंह का इलाज जारी है। दोनों भाई गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, अपराधियों की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page