बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत, प्रशिक्षण से लौट रहे थे सभी

0
Screenshot_2026_0612_095712.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | बेगूसराय | 12 जून 2026,

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिस अधिकारी मधेपुरा में आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्रक में पीछे से घुसी कार

जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पास पुलिस अधिकारियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर तीन की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान मधेपुरा के रतवारा थानाध्यक्ष सज्जन कुमार, बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे थे।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

एक साथ तीन थानाध्यक्षों और चालक की असामयिक मृत्यु से बिहार पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इधर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page